Uttarakhand Government Institute of Polytechnic Kanalichhina ,Pithoragarh

Admission

Joint Entrance Examination (Polytechnic)–2026: Application Notification for Admission Click Here
Joint Entrance Examination Polytechnic Brochure Click Here

प्रवेश लेने के चरण :-

  • अधिकृत केंद्र से JEEP फॉर्म खरीदें (जनवरी-फरवरी)।
  • फॉर्म भरकर संबंधित संस्थान में जमा करें।
  • प्रवेश पत्र www.ubter.in से डाउनलोड करें।
  • JEEP प्रवेश परीक्षा में शामिल हों।
  • रैंक के अनुसार काउंसलिंग में भाग लें।
  • सीट आवंटन के बाद कॉलेज में रिपोर्ट करें।

शैक्षिक योग्यता :-

पाठ्यक्रम समूह पाठ्यक्रम का नाम अवधि न्यूनतम शैक्षिक अर्हता परीक्षा विषय एवं पाठ्यक्रम
ई एंड टी (केवल समूह ‘ई’ के लिए) समूह-ई डिप्लोमा / टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम तीन वर्ष हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण अथवा समकक्ष परीक्षा। गणित (50%) + विज्ञान (भौतिकी एवं रसायन) (50%)

सीट आरक्षण :-

क्रमांक जिनके लिये आरक्षित हैं आरक्षित स्थान कोड
ऊर्ध्वाधर आरक्षण
1अनुसूचित जाति (SC)19%SC
2अनुसूचित जनजाति (ST)04%ST
3अन्य पिछड़े वर्ग (OBC)14%OBC
4आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)10%EWS
5NCC प्रमाण पत्र धारक1%, 2%, 3% अतिरिक्त अंकNCC
क्षैतिज आरक्षण
6स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित02%DFF
7पूर्व सैनिक आश्रित05%MP
8विकलांग अभ्यर्थी04%PH
9महिलाएं30%WO

चयन प्रक्रिया :-

  • मेरिट सूची: सभी पाठ्यक्रमों में पाठ्यक्रम एवं संस्था का आवंटन मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग के माध्यम से किया जायेगा। मेरिट क्रम प्राप्तांकों के आधार पर होगा। अंक समान होने की स्थिति में जन्म तिथि, तत्पश्चात गणित/विज्ञान/रसायन/बायोलॉजी के अंकों के आधार पर मेरिट निर्धारित की जायेगी। अंतिम निर्णय सचिव, उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद् द्वारा किया जायेगा।
  • परीक्षाफल / मेरिट सूची की घोषणा: जीप-2026 का परीक्षाफल एवं रैंक परिषद् की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र सुरक्षित रखें।
  • कम्प्यूटराईज्ड काउंसिलिंग: काउंसिलिंग की तिथियां एवं समय समाचार पत्रों एवं परिषद् की वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे। कोई अलग से Call Letter नहीं भेजा जायेगा।
  • राज्य सरकार को प्रत्येक पाठ्यक्रम की सीटों में कमी, वृद्धि अथवा अन्य परिवर्तन करने का पूर्ण अधिकार रहेगा।
  • ए०आई०सी०टी०ई० से वर्ष 2026-27 हेतु अनुमोदित संस्थानों एवं प्रवेश क्षमता के अनुसार ही काउंसिलिंग में सम्मिलित किया जायेगा।
  • आरक्षण सम्बन्धी प्रमाण-पत्र: प्रवेश के समय सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रमाण-पत्र प्रस्तुत न करने पर प्रवेश मान्य नहीं होगा।
  • प्रवेश पत्र: परीक्षा तिथि से 15 दिन पूर्व परिषद् की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।
  • चयन केवल सत्र 2026-27 के लिये मान्य होगा। आरक्षण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत न करने पर अभ्यर्थन स्वतः समाप्त हो जायेगा।